कवर्धा :- इन दिनों अवैध रेत खनन माफियों के हौसला बुलंद है,रातों रात बीच जंगलों के नदियों से रेत निकला जा रहा है किंतु विभाग मौन है,माफियों को विभाग के प्रति कोई डर नहीं,विभाग की लापरवाही का उजागर तब होती है जब कोई घटना घटित होती,वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो लोगों को कानून का ख्वाब दिखाई ही नहीं देता, ना किसी को कानून का डर है ना भय. लोग अवैध कार्य करते हैं घटना का शिकार होते हैं फिर भी सबक नहीं सीख रहे हैं यह कानून का कमजोरी है या जनता का लापरवाही विभाग भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते और इसका फायदा उठाते हुए जनता दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो जाते हैं.
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवा गोड़ान में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लगा ट्रैक्टर पुलिया से नदी में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए लोरमी (मुंगेली) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। ग्राम पंचायत कोदवा गोड़ान में आगर नदी से रेत लेकर छीरपानी जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में चालक पुसउ राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से लोरमी अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिया पर फंसी ट्राली को जेसीबी से हटाना पड़ा। गंभीर बात ये है कि इस तरह की यह दूसरी घटना है। नदी से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है। परिवहन के लिए जोखिम भरे रास्ते पर उपयोग कर रहे हैं।
गंभीर सवाल
रातों रात अवैध रेत खनन माफियों का इन दिनों हौसला बुलंद है,इस तरह जंगलों में माफियों का निडर रूप से रेत निकलकर के जाना कही कही विभाग के लिए गंभीर सवाल बना हुआ है,लापरवाही से ट्रैक्टर पुल के नीचे गिर गया जिनसे जानकारी निकलकर सामने आई तो उजागर हुआ,किंतु इस तरह की घटना घटित नहीं होती तो किसी को भी पता ही नहीं चलता
Tags
रेत माफिया