चिल्फी क्षेत्र के जंगल से चरवाहा गायब,क्षेत्र में फैली सनसनी,, बाघ की आशंका

कवर्धा :- शनिवार  शाम कवर्धा जिले के सिंघनपुरी चिल्फी निवासी उम्र लगभग 65 वर्ष गुनीराम यादव के अचानक लापता होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, लोगो ने आशंका कर रही है कि कान्हा टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र सूपखार जंगल में बाघ ने उन्हें उठा लिया है ग्रामीणों की सूचना पर चिल्फी रेंज और कवर्धा वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सूपखार वन अमले की टीम भी संयुक्त रूप से रातभर सर्च ऑपरेशन में जुटी रही, 
सूत्रों के अनुसार।

गुनीराम यादव रोज की तरह शाम को अपने गांवों को लेकर जंगल में चराने के लिए गए थे लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं आने पर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू किया, घटना की संदिग्ध हालत मिलने पर वन अमला की टीम को सूचना दी गई, देर रात तक खोजबीन करने पर भी अभी तक चरवाहे की कोई सुराग नहीं मिला, 
घटना के बाद ग्रामीणों तक में दहशत का माहौल बना हुआ है, लोग जंगल जाने में घबरा रहे है, वन विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में सावधानी एवं सतर्कता बढ़ा दी गई है, वन विभाग का कहना है कि तलाश लगातार जारी है,और दोनों राज्यों के
टीम हर दिशा में जांच कर रही है अधिकारियों का कहना है कि बाघ की गतिविधियो को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्रों में पैट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगल में बाघ की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन पहली बार इस तरह की गंभीर घटना सामने आई है, प्रशासन ने आश्वाशन किया है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक चरवाहा का पता नहीं चला जाता

Post a Comment

Previous Post Next Post