कवर्धा :- जिले के भोरमदेव अभयारण्य परिक्षेत्र चिल्फी छठे कान्हा रिजर्व टाइगर में जंगली जानवर के हमले की भयावह घटना की पुष्टि हो गई है। सिंघनपूरी गांव के 62 वर्षीय चरवाहे गुनी राम यादव का आधा शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
गुनी राम यादव अपने नाती के साथ मवेशियों को चराने मध्यप्रदेश सीमा से लगे कान्हा टाइगर रिजर्व की ओर गए थे। इसी दौरान जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने की आशंका पहले ही जताई गई थी। घटना के समय नाती साथ था, जो मवेशियों को लेकर घर लौट आया और परिजनों को सूचना दी।
शव का हिस्सा सीमा लाइन से लगभग 2 किमी दूर, कक्ष क्रमांक 314, वन परिक्षेत्र सूपखार, सहायक वृत्त पिपरवाड़ा, परिसर रनवाही, जिला मंडला (मप्र) के जंगल क्षेत्र में मिला है। बरामद हालत से स्पष्ट है कि चरवाहे पर अत्यंत घातक हमला किया गया है।
वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के इलाके में सर्च बढ़ा दिया है, जबकि शव के शेष हिस्सों की तलाश और घटना की सटीक पुष्टि के लिए जांच जारी है। घटना से स्थानीय ग्रामीणों और चरवाहों में दहशत का माहौल है।
Tags
कान्हा बॉर्डर##