लोहारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, शिक्षक समेत तीन की मौत


कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक सरकारी शिक्षक सहित तीन लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव निवासी श्याम चरण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे रणवीरपुर के शासकीय स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ थे। वहीं ढोढमा नवापारा निवासी 18 वर्षीय देवदास मार्कंडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल 19 वर्षीय पुनीत रात्रे, निवासी ढोढमा नवापारा, को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post