संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से पौड़ी से सिल्हाटी तक सड़क की तत्काल मरम्मत कर उसे आवागमन के लायक बनाने, गन्ना किसानों को खाद, बीज, पानी, सिंचाई और गुड़ाई सहित खेती में होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए 100 प्रतिशत प्रोत्साहन (बोनस) राशि देने तथा गन्ना फसल को कृषक उन्नति योजना में जोड़कर किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि देने की मांग की गई है।
किसान संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया और किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन के अनुसार, 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे से हनुमान गार्डन, पोड़ी में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे NH-30 पर प्रभाटोला तिगड्डा में चक्का जाम किया जाएगा। संघ ने आंदोलन की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होने की बात कही है।
किसान संघ ने प्रशासन से मांगों का शीघ्र निराकरण कर प्रस्तावित आंदोलन को टालने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।