लोहारा पुलिस की दो स्थानों पर दबिश, जुआ खेलते 8 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार


सहसपुर लोहारा। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम छोटूपारा में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर जुआ खेलते हुए कुल 8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 6,950 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश के दो बंडल सहित जुआ सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, थाना सहसपुर लोहारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छोटूपारा में अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर तत्काल दबिश दी। पहली कार्रवाई में पुलिस ने विनोद साहू पिता कुन्नू राम साहू, उम्र 38 वर्ष, मनोज साहू पिता संतराम, उम्र 29 वर्ष, माखन वर्मा पिता झग्गर वर्मा, उम्र 26 वर्ष एवं संतोष साहू पिता गनपत साहू, उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी छोटूपारा को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

पहले प्रकरण में आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,140 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

इसी तरह दूसरी जगह दबिश देकर भगवती श्रीवास पिता लाला श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, तामेश्वर साहू पिता रामप्रकाश साहू, उम्र 24 वर्ष, मोतीलाल साहू पिता मनबोध साहू, उम्र 32 वर्ष एवं दुर्गेश वर्मा पिता गौतर वर्मा, उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी छोटूपारा को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। दूसरे प्रकरण में आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 3,810 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

इस प्रकार दोनों अलग-अलग प्रकरणों में कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 6,950 रुपये नगद एवं ताश की दो गड्डियां जब्त की गई हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 106/2026 एवं 107/2026 के तहत धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post