बोड़ला थाना क्षेत्र में बिजली तार की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी भीषण आग , आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया,हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
मामला नगर पंचायत बोड़ला के दैहान इलाके का है, जहां भोंदा कला से तेंदूपत्ता लेकर बोड़ला गोदाम जा रहा एक आईसर ट्रक अचानक ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। तार टकराते ही जोरदार स्पार्किंग हुई और कुछ ही सेकंड में ट्रक आग के गोले में बदल गया।
आग लगते ही ट्रक चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन ट्रक में भरा भारी मात्रा में तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा बिजली तार की चपेट में आने की वजह से हुआ
Tags
कवर्धा/बोड़ला