कबीरधाम पुलिस ने अवैध मदिरा बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

वर्धा थाना क्षेत्र मेंअवैध मदिरा बिक्री का भंडाफोड़ किया। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कवर्धा की टीम ने आरोपी सुभाष पारधी, उम्र 25 वर्ष, पिता विजय पारधी, ग्राम धमकी को पकड़ा।

उपनिरीक्षक शालिनी वर्मा के नेतृत्व में आरक्षक धमेन्द्र सिंह और आरक्षक 658 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी से तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से बरामद मदिरा की मात्रा इस प्रकार है 30 पाव शोले प्लेन देशी मदिरा 4 पाव, रोमियो देशी मदिरा मशाला,3 पाव बाम्बे गोवा व्हिस्की

आरोपी के पास किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं था। बरामद मदिरा को गवाहों की उपस्थिति में सीलबंद कर सुरक्षित किया गया।

आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर देहाती नालसी तैयार की गई और विवेचना में लिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post