कवर्धा। जिले के पर्यटन स्थल क्षेत्र रानीदहरा में फिर मानवता शर्मशार करने वाली घटी घटना,शुक्रवार के दिन गांव में स्थित एक कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता ही दिखाई दिया यह पूरा मामला जिस के बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रानीदहरा की है,
कुएं में नवजात शिशु का शव तैरता देख ग्रामीण हुए भयभीत,तुरंत मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी,घटना स्थल में पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला गया,नवजात शिशु के शव देख गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की घटना को लेकर यह पता लगाने में जुट गई है कि नवजात शिशु कौन था, उसकी पहचान क्या है और शव कुएं में कैसे पहुंचा। प्राथमिक तौर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
बोड़ला थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।