सहसपुर लोहारा :- बरगांव में नए निर्माणाधीन मुक्तिधाम प्रतीक्षालय और शेड गुणवत्ताहीन, ग्रामीणों ने जनपद से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर जांच के लिए लगाए आवेदन।।

सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिसाटोला के आश्रित ग्राम बरगांव में हाल ही में निर्मित लगभग 3 लाख रुपए लागत का मुक्तिधाम प्रतीक्षालय और सेग्रीगेशन शेड अब भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बन गया है। गांव में बना यह शेड कुछ ही दिनों में जर्जर होता नज़र आ रहा है — फर्श आसानी से उखड़ रहा है, गिट्टी और सीमेंट का नामोनिशान तक नहीं है।
राज्य सरकार जहां गांवों को चंदमुखी ग्राम बनाकर विकास के नए आयाम गढ़ने की बात कर रही है, 
वहीं लोहारा ब्लॉक के ग्रामीण निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की गंध साफ झलकने लगी
ग्रामीणों ने बताया कि शेड का निर्माण पूरी तरह ठेकेदार की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी का परिणाम है। बजट की बचत और जेब भरने की मंशा से पास की नदी से स्थानीय रेत उठाकर निर्माण कर दिया गया, जबकि मानक सामग्री का उपयोग नगण्य रहा।
गांव के लोगों ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में यह शेड पूरी तरह ढह जाएगा। नाराज ग्रामीणों ने अब जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें :
1️⃣ निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए।
2️⃣ दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
3️⃣ घटिया निर्माण को दुबारा गुणवत्ता के साथ सुधारने का आदेश दिया जाए।

 ग्रामीणों की नाराज़गी 
“यह भ्रष्टाचार की खुली मिसाल है। शेड का फर्श उखाड़ो तो नीचे मिट्टी ही मिट्टी है। न गिट्टी, न सीमेंट — सिर्फ खानापूर्ति हुई है,” — ऐसा कहना है गांव के नाराज ग्रामीणों का।

 सवाल उठता है —
जब सरकारी योजनाओं के तहत विकास की बात की जा रही है, तब क्या इस तरह का गुणवत्ताहीन निर्माण विकास कहलाएगा या भ्रष्टाचार का नया चेहरा।

अब देखना यह होगा कि जनपद प्रशासन जांच में कितनी तेजी दिखाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post