नल जल योजना में अनियमितता,जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं,

कवर्धा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 14 की ग्राम पंचायत बचेड़ी में नल–जल योजना में अनियमितता और लापरवाही का मुद्दा उजागर होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि प्रशासन समस्या के समाधान के लिए तत्परता दिखाएगा। लेकिन कई दिनों के बीत जाने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई विशेष सुधार नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी अधिकांश घरों तक नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।

खबर सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जांच की बात तो कही, पर ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। टंकी की सफाई, पाइपलाइन सुधार और मोटर मरम्मत जैसी मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। कई गांववासियों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए निजी खर्च पर पानी मंगवाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन समाधान नहीं। लोगों का कहना है कि “समस्या उठाने पर अधिकारी मौके का निरीक्षण तो करते हैं, पर कार्रवाई ठोस रूप से नहीं दिखती।” वहीं जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी गांव में सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आने वाले दिनों में पानी की समस्या दूर नहीं हुई, तो वे सामूहिक रूप से उच्च प्रशासन को अवगत कराते हुए आगे कदम उठाएंगे।

ग्रामवासियों ने कहा 

“बार-बार शिकायत और खबर छपने के बाद भी जब सुधार नहीं हो रहा, तो आखिर समस्या का निदान कब होगा? 

Post a Comment

Previous Post Next Post