ग्राम सुखताल में युवक की हत्या के मामले में कबीरधाम पुलिस की तत्पर और प्रभावी कार्रवाई — सूचना मिलते ही मात्र दो घंटे में आरोपी हिरासत में

बीती रात ग्राम सुखताल, थाना कवर्धा क्षेत्र में हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी । जिस पर प्रार्थी मुकेश वर्मा पिता देवदत्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम सुखताल ने बताया कि रात में उनके घर के पास परछी में अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर एक व्यक्ति को गंभीर चोट पहुँचाई। घटना के दौरान परिवार भयभीत था और उन्होंने चुपचाप खिड़की से देखा। घायल व्यक्ति मेन गेट के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला और गंभीर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान विनोद साहू पिता मोहित साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघनपूरी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक का अपने ही चाचा, आरोपी विश्वनाथ साहू पिता सोनू राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघनपूरी, चौकी पोड़ी, थाना बोड़ला के परिवार की महिला सदस्य के साथ अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ। इसी आपसी विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और अग्रिम वैधानिक कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post