कवर्धा पंडरिया :- तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी,दोनों लोगों की हुई मौके पर मौत ।।

कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लोखान के पास हुई बड़ी दुर्घटना,तेज रफ्तार बाइक पुलिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना स्थल में पहुंची कुकदुर पुलिस दोनों शवों को नाले से बाहर निकलकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और परिजनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
दोनों मृतक ग्राम भेलकी के निवासी हैं ।जानकारी के अनुसार की निवासी गंगू गोड़ जिसकी पत्नी आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है वह मीटिंग में कुकदूर आई हुई थी तथा दूसरी ओर गंगू का मितान रामधारी जाति पानिका, गंगू अपने रिश्तेदार से मिलने अपने मितान रामधारी के साथ लोखान ग्राम में देव सिंह के पास जा रहे थे की सामने मोड़ में बाइक की स्पीड तेज होने के कारण नियंत्रित नहीं हो सकी,जिनके चलते सीधे नाले में गाड़ी जा गिरी जिससे पानी में डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post