कवर्धा। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग स्थित चोर ग्रामभट्टी में मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक ट्रक सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पशुओं को जंगल में चराने के लिए जाते समय सड़क पार करा रहे थे,तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक एमपी 20 एचबी 6144) ने नौ गायों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 गायों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक तीन गायों को चक्कों में दबे 50 मीटर तक घसीटता रहा। लोगो ने शोर मचाने पर गाड़ियाँ छोड़ी गईं और घटना की सूचना बोड़ला थाना पुलिस को दी गई।
बोड़ला पुलिस ने ट्रक चालक सुभान खान (निवासी पिपरिया, मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Tags
कवर्धा