रानीदाहरा वॉटरफॉल घूमने आए लोग झरने की तेज बहाव पानी में बहे,एक युवक लापता ।।

कबीरधाम :- जिले के प्रसिद्ध जलप्रपात रानी दहरा में आज दोपहर के बाद अचानक तेज बारिश हुई जिनसे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गए,नदी से पार कर रहे दो बाइक सवार युवक नदी की तेज बहाव बाढ़ में बह गए,काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने झरने से महज 3 किमी की दूरी से एक युवक को रेस्क्यू कर उनके शव को बरामद कर लिया गया है,व्यक्ति की पहचान मुंगेली निवासी हैं नरेंद्र पल पिता औतार सिंग उम्र 45 वर्ष है, को जबकि एक व्यक्ति को गांव वालों के द्वारा बचाया गया है और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है 
"एक ही दिन में दो बड़ी घटनाए"

इसके अलावा एक अन्य घटना में मुंगेली से घूमने आई 30 लोगों की टीम के एक युवक के लापता होने की भी सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह युवक ऊपर झरने की ओर गया था और उसके बाद से दिखाई नहीं दिया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना प्रभारी राजेश चांड पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं और एनडीआरएफ की टीम भी सर्च ऑपरेशन में जुटी है। हालांकि शाम ढलने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन सोमवार सुबह फिर शुरू करेगी।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि मानसून के दौरान जलप्रपात और नालों के पास जाने से बचें।

पोस्टेड :- उमेश कुमार 

Post a Comment

Previous Post Next Post