कवर्धा,सहसपुर/लोहारा ( उमेश कुमार ) :- ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अति महत्वपूर्ण नल जल योजना का इन दिनों बुरा हाल बेहाल है। हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने के मकसद से शुरू की गई यह योजना की पूरे जिले में हालत खराब है,स्वच्छ जल प्रदाय योजना के तहत गांव में बनाए गए पानी टंकी सिर्फ शो पीस बनकर ही रह गए
लोगो को आस में रखकर बैठाए हुए है,योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले के सहसपुर/लोहारा ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम बड़ौदा खुर्द सहित कई गांवों में बनाए गए पानी टंकी पिछले 1 वर्ष से बनकर तैयार है, हर घर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पाइप लाइन विस्तार का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। नल कनेक्शन घर घर दे दिए गए हैं। लेकिन अब तक टंकी शुरु नहीं की जा सकी है। जिसके कारण ग्रामीण पानी के दूसरे विकल्पों पर निर्भर हैं।
जानकारी अवगत करा दे की :-
मोदी की यह सपने गांव के हर घर नल जल योजना का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई है, आपको जानकारी अवगत करा दे, इस योजना का क्रियानवय 9 माह में पूरी तरह बनाकर घर घर पानी पहुंचना है,
लेकिन वजह क्या है, की इस गांव में करीबन डेढ़ साल होने को है लेकिन पानी की सुविधा आज तक ग्रामीण को नही मिली, गांव में टंकी बनने का प्रारंभ 27.04.2023 से चालू है स्पष्ट यह है की आज भी यह टंकी पूर्ण नहीं हुआ,कही आय पैसा तो खत्म नहीं हो गया?
पीएचई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दें रहें न जनप्रतिनिधि, ऐसे में योजना कैसे सफल होगी, यह विचारणीय है।
बनकर खड़ा टंकी फिर भी पानी नहीं ग्रामीणों ने बताया कि “पानी टंकी बनकर तैयार है घरों में नल कनेक्शन भी दे दिए गए हैं। लेकिन अब तक पानी टंकी से घरों में पानी नहीं आया”।
ज़िला पीएचई अधिकारी से भी इस बात की विषय पर बात करना चाहा लेकिन जिले के पीएचई विभाग के बड़े सहाब भी फोन नही उठाए।
अब देखना यह होगा की क्या इस विषय पर जिले के नए कलेक्टर साहब गोपाल वर्मा जी क्या कार्यवाही करते है,या सिर्फ नल जल योजना का बुरा हाल रहकर ही बन जायेगा,गांव में पानी टंकी देखने के लिए ही रह जायेंगे,
ग्रामीण पानी के लिए त्रस्त : ग्रामीण बताते है की गांव में लगभग 3 हैंडपंप होने की बावजूद पूरी तरह बिगड़ी पड़ी हुई है, कई साल हो गए ग्राम के सरपंच सचिव भी सुधार करने में नजर नहीं आते, हैंडपंप की स्थिति पूरी क्षतिग्रस्त है,
गांव में एक बोर तथा एक सोलर पैनल लगा हुआ है , जब मौसम की स्थिति बिगड़ती है जिनसे बिजली में कई तरह की दिक्कते भी आती है, तो बिजली न होने की वजह से पानी की समस्या का सामना करना पड़ जाता है
पोस्टेड : उमेश कुमार