कबीरधाम जिले में बड़ी ही खुशी उमंग के साथ जिले के हर गांव चौक चौराह में माता भवानी स्थापित।

कवर्धा ( उमेश कुमार ) :- देश भर में आज माता जगत जननी आदि शक्ति आम्बे भवानी मां दुर्ग नवस्वरूप का स्थापना हुई जिसमे भारत हिंदू देश का संगठन बढ़ी ही हर्ष उल्लास के साथ माता भवानी की स्थापना की गई, वही छत्तीसगढ़ प्रदेश के कबीरधाम जिले में माता आंबे भवानी नवस्वरुप का अति ही हर्ष उल्लास के साथ वर्षो पुरानी धार्मिक परंपरा के अनुरूप स्थापना की गई ।

जिसमे हिंदू समाज के लोगो की चेहरे में खुशियां की बौछार तथा धूम धाम से मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित किया गया, हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की मां दुर्गा की पर्व मनाया जाता है, जिसमे नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. वही मंदिर देवालो में मां शीतला ज्योत जलाने की भी परंपरा होती है, जिसमे हर मां शीतला आदि शक्ति आम्बे भवानी विराजित स्थान में ज्योति कलश की भी स्थापना कर 9 दिन तक पूजा अर्चना भक्ति भाव में श्रद्धालु डूबे रहते है,

*मां दुर्गा की पूजा करने से सुख शांति*

नवरात्रि के नौ दिनों में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होती है

*इन 9 देवियों की होगी पूजा*

नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन एक शक्ति की पूजा का विधान है। सृष्टि की संचालिका कही जाने वाली आदिशक्ति की नौ कलाएं (विभूतियां) नवदुर्गा कहलाती हैं। 'मार्कण्डेय पुराण' में नवदुर्गा का

नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री –3
अक्टूबर 2024
नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
नवरात्रि का नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post