सीएम साय ने बड़ी कार्यवाही करते जिले के एसपी तथा कलेक्टर को हटाए गए

कवर्धा ( उमेश कुमार ) :- रेंगाखर वनांचल क्षेत्र ग्राम लोहारीडीह में कुछ दिन पहले हुई अग्निकांड घटना ने एक राजनीतिक रंग ले लिया ,जहा ग्रामीणों के दो पक्षों के गुट विवाद के चलते एक परिवार के घर को आग के हवाले कर निवासी उपसरपंच घर में ही जिंदाजलक मौत हो गई,सूचना पाते ही पुलिस पहुंची तो पुलिस और एसपी पर ही टूट पड़े ग्रामीण द्वारा जोरदार पथराव करने से कई पुलिस कर्मी घायल तथा चोटे आई, बाद में गांव वालो को घेराबंदी कर कई लोगो को हिरासत में ले लिया गया, 
अक्तोशित ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज भी कर दिया गया,जिनके चलते कई ग्रामीण घायल हो गए, एक आरोपी नाम प्रशांत,ने तो जेल में ही रहकर दम तोड़ दिए, इस घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी शासन तथा अधिकारियों पर हमलावर हो गए, ग्रामीण तथा साहू समाज तथा मृतक के परिवार लोगो का आरोप है की पुलिस की मार की वजह से प्रशांत साहू की मृत्यु हुई, इस घटना के बाद जिले के एडिशनल एसपी विकास कुमार को सीएम साय ने निलंबित भी कर दिया, 

तब भी मामला शांत नहीं हुआ , इधर जिले के एसपी का वीडियो भी तेजी से वायरल भी हो रहे है, घटना स्थल लोहारीडीह में पीड़ित परिवार मृतक के घर वालो से मिलने तथा प्रशांत साहू की अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई विधायक,उन्होंने ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए,
विजय शर्मा को अपने पद से स्थिपा देने तथा जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को बर्खास्त करने की मांग भी रखी, बौखलाए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश ने सरकार की काम काज को नाकामी कानून व्यवस्था में ढीला बताते 21 सितंबर को प्रदेश बंद का आह्वान भी किया है

बात यदि छत्तीसगढ़ साहू संघ समाज की करे तो

आपको जानकारी में बात से की अभी जो घटना घटी हुई है जिसमे एक युवक की पुलिस की मार की वजह की मौत हुई है प्रशांत वह साहू समाज से है मौत के बाद राज्य साहू संघ में एसपी तथा सरकार पर भारी आक्रोश है पूरे साहू समाज प्रशांत के समर्थन करते छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करने का बढ़ा निर्णय भी ले लिया गया है जिसमे अध्यक्ष द्वारा राज्य के समस्त जिले मुख्यालय में पुतला दहन करने का समर्थन कहा गया है

महिला संरक्षण आयोग ने लिया बड़ा निर्णय

इधर सरकार की काम को नाकामी बताते लोहारीडीह अग्निकांड घटना में पुलिस द्वारा महिलाओं पर किए हुए अत्याचार, महिलाओं से बर्बरता पूर्वक उनसे मार पीट में कड़ी नाराजगी जताई है,जिनके चलते महिला आयोग ने भी एसपी को भी बर्खास्त करने की मांग में अड़ गए है और छत्तीसगढ़ बंद आह्वान में समर्थन देने की भी बात कही गई,
 
सीएम साय ने की रातों रात जिले के अधिकारियों की तबादला
वही लगातार लोहारीडीह घटना के बाद बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने बढ़ी कार्यवाही करते जिले के एसपी और जिला कलेक्टर को हटा दिया गया है, उन्हे दूसरे जगह पर तबादला कर जिले की कमान को संभालने के लिए ने एसपी श्री राजेश अग्रवाल को और कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा को दायित्व सौंपे गए है इनके साथ साथ सीएम साय ने न्यायिक जांच की आदेश दे दिए गए है,


राजनांदगांव रेंज पुलिस महनिरीक्षक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 

वही घटना की निंदा करते दीपक कुमार झा ने कड़ी एक्शन लेते पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताए की जो जिले में अभी घटना घटी है,वही बढ़ी ही असहनीय है इस तरह पुलिस द्वारा लाठी चार्ज नहीं करना चाहिए जिनसे आरोपी की मौत हो जाए, इसी बीच दीपक कुमार झा ने कड़ी कार्यवाही करते रेंगाखार थाना के समस्त 23 पुलिस स्टाप को लाइन अटैच कर दिया गया है 

वही उस दिन बीते घटना में सहयोग करने पहुंचे झलमला के थाना प्रभारी मंगल कुमार थाना एक महिला आरक्षक अंकिता शर्मा को निलंबित भी कर दिया गया है और साथ ही डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर को उनके कार्यभार में भी संशोधित किया है,उन्होंने जानकारी में बताया की अभी जांच चल रही है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जो भी पुलिस कर्मी गलत तरीके से व्यवहार किया गया उनके ऊपर भी कार्यवाही की जायेगी। साथ बर्खास्त करने की भी बात कही गई




Post a Comment

Previous Post Next Post