सहसपुर/लोहारा में आज छत्तीसगढ़ बंद का असर

कवर्धा लोहारीडीह में हुई घटना को लेकर जिले सहित प्रदेश भर में भारी आक्रोश नजर आ रहे है, इस गांव में हुई घटना ज्यादा माहौल तब बिगड़ी जब एक लोहारीडीह ग्रामीण प्रशांत साहू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, राज्य सरकार तथा जिले के एसपी को आड़ हाथ लेते बौखलाए कांग्रेस पार्टी ने तो विरोध प्रदर्शन करते शासन की लापरवाही से कानून ढीला तथा दिन के दिन मर्डर महिलाओं पर अत्याचार के खिलाप मोर्चा ही खोल दिया तथा प्रशांत साहू को पुलिस द्वारा बेरहमी से मारा पीटा जिनसे मृत्यु हो गई जिनके चलते प्रशांत साहू के घर में भारी मातम छा गए 

वही गांव में सन्नाटा भी पसर गए है, मृतक प्रशांत साहू तथा उनके परिजनों को न्याय दिलाने के समर्थन में प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज द्वारा एक दिवसीय छत्तीसगढ़ बंद कर आह्वान भी किया जो की आज कवर्धा जिले के सहसपुर/लोहारा ब्लॉक में सभी व्यापारियों  कही न कही मृतक को न्याय दिलाने में सार्थक नजर आए जिनके चलते आज लोहारा में सभी दुकानें बंद दूकानों में ताला लगे हुए नजर आए, पूरी तरह व्यापारियों ने आज दुकान बंद कर कांग्रेस के समर्थन में दिखे,

इस छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान से जिले सहित लोहारा ब्लॉक में सन्नाटा सा पसरा नजर आए, हालांकि आवागमन सवारी बस तथा गाड़ी मोटर बाधित नहीं हुई और न ही जरूरी सेवाए जैसे हॉस्पिटल,मेडिकल बंद हुए, अब देखने वाली बात यह है की क्या इस छत्तीसगढ़ बंद के बाद भी कोई फैसला नजर आते है की नहीं या कांग्रेस पार्टी आगे न्याय दिलाने में कोई रणनीति अपनाते है 

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post