ब्रेकिंग न्यूज कवर्धा/पंडरिया ( उमेश कुमार)""जमीन की बटवारे को लेकर पंडरिया ब्लॉक के पटवारी किसानों से 10 हजार रुपय की मांग करते विडियो हुआ था सोशल मीडिया में वायरल,कलेक्टर जनमेजय महोबे में इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में वायरल पटवारी द्वारा लिए जा रहे रिश्वत की खबर को तत्काल संज्ञान में लिया है । उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पंडरिया एसडीएम को जांच के निर्देश दिए थे । पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई एवं पीड़ित किसान का बयान लिया गया जिसमे पीड़ित किसान की बयान पर सही एवम् सटीक पाया गया।
पंडरिया एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया न्यूज एवं दूरभाष से प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया था बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर पंडरिया विकास खण्ड केपटवारी हल्का क्रमांक 15 में पदस्थ घनश्याम मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
पोस्टेड : उमेश कुमार