कवर्धा"" समस्त पटवारी अपनी जरूरतें की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, राजस्व से जुड़ी काम काज पूरी तरह ठप।।।

 
कवर्धा ( उमेश कुमार )"""फिर प्रदेश भर के राजस्व पटवारी संघ एक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर अपने जरूरतें की मांग को तथा 32 बिंदु से नामांकित अधिकार देने शासन से गुहार लगाते बैठे हैं, जिनसे प्रदेश भर के राजस्व से जुड़े मामले पूरी तरह ठप हो गई है l,

जिनसे आए दिनों खेती किसानी से जुड़ी किसानों की मुस्किले बड़ा दी गई है इसके साथ साथ अभी प्रदेश भर में स्कूल पूरी तरह नियमित संचालित हो गई है, आगे कक्षा में पढ़ने के लिए आय जाति निवास अति आवश्यक है । पटवारी हड़ताल में चले जाने से बच्चों का भर्ती कही रुक न जाए ,जिनसे उनकी भविष्य में अंधकार न हो जाए।

 प्रदेश भर के राजस्व पटवारी संघ की मांग है की उनके लिए बेहतर इंटरनेट की सुविधा जिनसे राजस्व प्रकरण से जुड़ी समस्या को ऑनलाइन करने में इंटरनेट में कोई दिक्कत न हो ऐसे तरह तरह की सुविधा मुहैया कराने जैसे बातो को इंगित कर धरना पर बैठे हुए है ।


पटवारियों का कहना है की हम हमारी जरूरत मूलभूत सुविधा के लिए यह हड़ताल कर रहे है पटवारी कर्मचारी लोग लोग अपनी 32 बिंदु की मांग को लेकर धरना पर बैठे है यह बिंदु में से उनकी पटवारी आईडी जोकि इसके चलते पटवारियों की नामांकन संशोधन तथा बटवारा कई अन्य गतिविधियों पर कमजोर तरह सही दशा में नहीं चलते इनको सुधार करे , और राजस्व काम काज के लिए लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर,इंटरनेट की भी ठीक से सुविधा नहीं है इन जरूरत को लेकर प्रदेश भर के पटवारी संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे , पटवारियों की मांग है की अभी कुछ महीने पहले पिछले सरकार की शासन काल में भुइया ऐप्स लाया गया था ।

 ताकि किसानों,पटवारियों को भी राजस्व काम काज में आसानी हो सके किंतु इस ऐप्स में नेटवर्क की अधिकतम कमी के चलते काम अधूरा तथा पूर्ण नहीं हो पाता जिनसे किसान भाई हमे पटवारी को दोष पूर्ण व्यक्त करते है पटवारियों का कहना है की जब तक शासन हमारी जरूरत की मांग की सुनवाई को लेकर कोई फैसला नहीं करता तब तक हम हड़ताल पर बैठे रहेंगे

"""अब सवाल यह है की यदि!

1.समस्त पटवारी हड़ताल पर बैठे है तो किसान भाईयो का क्या होगा ? 

2. आए दिनों खेती किसानी का समय है जोकि किसान भाईयो के लिए नक्शे रकबा में सुधार नाम संशोधन इत्यादि पूरी तरह कही बाधित न हो जाए?

3. सवाल यह भी है की यदि सरकार इनकी मांगो को पूरा नहीं करता तब तक क्या हड़ताल जारी रहेगी?

4. क्या ? अभी के शासन काल से कही तो पटवारी नाराजगी जाहिर नही कर रही है, 

5 .अब देखने वाली बात यह है की सरकार इनके मांगो को पूर्ण करते है या नहीं ?

पोस्टेड : उमेश कुमार 





Post a Comment

Previous Post Next Post