कवर्धा : ट्रेलर और ट्रक दोनो वाहन चपेट में आने से जोरदार टक्कर ,तत्काल मौके पर दोनो वाहनों में लगी भीषण आग , यह घटना क्रम राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुई, दोनो वाहन धू धू कर बीच मार्ग पर जलती रही,
जिनसे एन एच 30 मार्ग पूरी तरह लोगो की आवाजाही में बाधित हो गई, मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वाहनों की ड्राइवर मौके पर फरार हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके में फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद दोनो वाहनों में लगे आग पर काबू पाया गया।
*यदि बात करे दोनो वाहनों की तो*
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से आयरन ट्रेलर वाहन जबलपुर की ओर जा रहा था।
वही दूसरी ओर ट्रक में लड़े गेहूं को कवर्धा से रायपुर ले जाया जा रहा था
यह पूरा मामला दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अग्रीकला के पास की घटना बताई जा रही है ।
पोस्टेड : उमेश कुमार