कवर्धा सड़क दुर्घटना मे घायल स्कूल स्टूडेंट को पहुँचाया अस्पताल
अमूमन देखा जाता है की रास्ते मे जब किसी व्यक्ति की दुर्घटना हो जाती है तो लोग उसकी मदद करने से डरते है और सोचते है की हम ही कहीं पुलिस की पूछताज मे न फस जाये...
अक्सर सड़क दुर्घटना होते रहते है मगर आम नागरिक लोग दुर्घटना को देखकर भी नजर फेर लेते हैं लेकिन एक पत्रकार बंधु ने अपनी इंसानियत दिखाते हुए सड़क दुर्घटना हादसे में घायल पड़े विद्यार्थियो को जान बचाना की कोशिश में लगे हुए है।।
वही आज सुबह जब कैलास नगर के पास स्टूडेंट का एक्सीडेंट हुआ तो वहाँ पर बहुत सारे लोग थे लेकिन कवर्धा के पत्रकार दीपक ठाकुर ने अपनी मानवता दिखाते हुए, घायलों की तत्काल मदद की और फिर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया....
तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
बाइक सवार तीन युवक के सिर में आई गंभीर चोट, एक की हालत नाज़ुक।जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। तीनों युवक स्वामी करपात्री स्कूल के छात्र बताए जा रहे है जोकि स्कूल जाने के लिए मोटर सायकिल में निकले हुए थे लेकिन अचानक हादसे का शिकार हो गए । स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा। कवर्धा सीटी कोतवाली थाना अंतर्गत कैलाश नगर स्थित जेवड़न रोड़ की घटना।
पोस्टेड : उमेश कुमार
Tags
टैग : कवर्धा ..