कवर्धा: कबीरधाम जिले के सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी मछली मिला है।
जिसकी लंबाई 5 फीट 2 इंच बताई जा रही है मछुआरे ने सोमवार की सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया हुआ था मछली निकालने के लिए जब मछुआरों जाल को निकाल रहे थे मगर जाल को नही खीच पा रहे थे ।ने उन्हें लगा कि कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गई है। मछुआरा ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जल को बाहर से निकाला, जाल को जब पानी से बाहर निकाला तो मछुआरे ने उस विशालकाय मछली को देखकर दंग ही रह गए, जाल में लगभग 5 फिट से बड़ी मछली मछली मिली। मछली का वजन लगभग 80 किलो बताया गया है। इब्राहिम ने अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से ऊपर की मछली को निकालने में सफलता हासिल की।
मछलीपालन विभाग के सहायक निदेशक श्री राधा सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर के निकटवर्ती मध्य भाग सरोदा बांध है। इस संस्था में मछली पालन के लिए स्थानीय स्तर पर दो समिति मछुआरा समिति और केंवट मछुआरा समिति को नामांकित किया गया है। राज्य शासन के मत्स्य विभाग द्वारा स्थानीय मछुआरा उद्यमियों को लीज में देने से यहां के स्थानीय लागों को रोजगार की छूट मिल रही है। इससे पहले इस शर्त से 45 किलो वजनी बड़ी मछली मिली थी। यह पहिली बार है की इस जलाशय इतनी विशालकाय मछली जाल में फंसी
पोस्टेड : उमेश कुमार
Tags
टैग : सरोधा जलाशय ।