कवर्धा: कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव!



कवर्धा। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के दिशा-निर्देश तथा बोडला एसडीओपी के मार्गदर्शन में थान क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तारतम्य में थाना झलमला अंतर्गत ग्राम कोरकोट (समनापुर) में महिला/पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव शामिल हुवे। 
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कब्बड़ी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच विजेता खिलाड़ी को यातायात जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किया। उन्होंने महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बालाघाट को 5 हजार, दूसरा कोरकोट को 3 हजार नगद शील्ड, मामेंटो देकर सम्मानित किया। पुरुष वर्ग मे 23 टीम और महिला वर्ग मे 15 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में 38 टीमों ने भाग लेकर प्रदर्शन किया। 
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने युवाओं को खेल, मेहनत, सकारात्मक सोच और भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए बताया। उन्होने यातायात नियमों को विस्तारपूर्वक समझाया गया और हम सब को इन नियम का पालन करना चाहिये ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचा जा सके। धोखाधड़ी से बचने और धोखाधड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा उनके रोकथाम के उपाय सभी को बताया गया। जिससे वनांचल क्षेत्र को नशामुक्त , अपराधमुक्त बनाया जा सके।

पोस्टेड : उमेश कुमार

Post a Comment

Previous Post Next Post