कवर्धा - छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम का सस्पेंस अब पूरी तरह खत्म हो गया है । वही छत्तीसगढ़ के सीएम का नाम के ऐलान के साथ ही ये भी तय हो गया है वही अब छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम होंगे. विधायक दल की बैठक के बाद फैसला हुआ कि डिप्टी सीएम पद छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा विधानसभा के विधायक विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्षअरुण साहू को डिप्टी सीएम के पद नियुक्त किया गया वहीं आज कवर्धा शहर में खुशहाली का माहौल छाया हुआ है साथ ही साथ आज कवर्धा जिला अयोध्या की तरह खिलखिलाती रौनक दिखा।।
छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही दो विधायकों को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्पीकर की भूमिका निभाएंगे, वहीं अरुण और विजय शर्मा राज्य सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे. रमन सिंह 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं. साथ ही इस बार भी वो मुख्यमंत्री के दावेदार माने जा रहे थे. हालांकि पार्टी ने विष्णुदेव साय पर भरोसा जताया है. विधायक दल की बैठक में रमन सिंह ने ही विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई.
Tags
कवर्धा।