अपराध का गढ़ बना कवर्धा : महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका ,


कवर्धा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार देर रात एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार, सिल्हाटी से सटीक सिंगारपुर गांव के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही लोहारा थाना क्षेत्र की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की पुष्टि की आशंका और गहरी हो गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे जांच में चुनौती बनी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post