कवर्धा :- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला को बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी से अनुमति के गत दिवस मुख्यालय से बाहर रहने पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल द्वारा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए दोनों सीईओ को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 में निहित प्रावधानों के तहत कारण बताओ सूचना जारी किया गया है
कारण बताओ नोटिस मे कहा गया है कि 14 अप्रैल को जिले के सभी ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश पूर्व से जारी किए गए थे। इस दौरान बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय में अनुपस्थित रहना पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही,कदाचरण एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत पाते हुए यह कार्रवाई की गई है
सीईओ जनपद पंचायत कवर्धा एवं सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला को समक्ष में उपस्थित होकर कारण बताओ सूचना का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नोटिस में कहां गया है कि समय अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर एवं जवाब समाधान कारक नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा दी गई है।
Tags
कबीरधाम