कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कामठी गांव के एक प्राचीन मंदिर में लगातार विवाद स्थिति बनी रहती है,एक बार फिर कामठी गांव में स्थित मंदिर विवाद को ग्रामीण विवाद में खड़े ही गए है, यह विवाद करीब तीन साल पहले उठा हुआ है,जो भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कामठी विवाद ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकालकर जला दिया है।यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश नजर बने हुए है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
ज्ञात हो कि कुकदुर थाना क्षेत्र के कामठी गांव के बीच प्राचीन मंदिर प्रांगण है, जिसमें बहुत से देवी-देवता की मंदिर और मूर्ति स्थापित है। कुछ गांव वालों का कहना है कि वे मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ करते आ रहें, लेकिन कुछ वर्षों से गोंडवाना समाज मंदिर में अपना पूर्वज द्वारा पहले से मान्यता मानते हुए समाज के लोग अपना अधिकार बता रहा है। नया नामकरण कर मंदिर में सतरंगी झंडा लगा दिया है। इसी को लेकर गांव वाले और गोड़वाना समाज के बीच विवाद चल रहा है।इसी तारतम्य में एक बार फिर इस पूरे घटना के बाद विवाद का नया मोड़ आ गया है,
आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकाल कर ले गई और उसे आग के हवाले करते जला दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले नवरात्र पक्ष में मां दुर्गा मूर्ति विराजमान को लेकर भी यहां विवाद हो चुका है, काफी लंबे समय से यह कामठी में दो समुदाय के बीच अपना अपना देवी देवताओं की स्थल मानकर विवाद बना हुआ है
फिरहाल मौके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति पूर्ण स्थिति बनी रहे, संज्ञान में आते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच शुरू कर दी गई है,,
Tags
कुकदूर