07 अप्रैल को जिले में मनाया जाएगा चावल उत्सव

कवर्धा :- खाद्य विभाग द्वारा जिले में आगामी 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’ के आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 516 उचित मूल्य की राशन दुकानों में इस दिन एक साथ खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। 

 कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने इसके लिए खाद्यान्न के समयबद्ध भंडारण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। परिवहनकर्ताओं एवं संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी राशन दुकानों तक खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

    ‘चावल उत्सव’ के दौरान सतर्कता समिति के सदस्यों, जन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य  नागरिकों की उपस्थिति मे खाद्यान्न वितरण का कार्य संपन्न किया जावेगा। साथ ही आम हितग्राहियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

   खाद्य विभाग ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाना और हितग्राहियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी राशन दुकानों में पहुंचकर खाद्यान्न प्राप्त करें और इस उत्सव का हिस्सा बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post