बोड़ला। बहुचर्चित रानिदहरा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी देवेंद्र जायसवाल को तस्दीक के बाद महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होकर पुणे भाग गया था, जहां से बोड़ला पुलिस ने उसे दबोच लिया।
तेजी से कार्रवाई, पुलिस की सराहनीय भूमिका
घटना के बाद से ही बोड़ला पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। महज चंद दिनों के भीतर ही पुलिस टीम ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसे पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
जल्द होगा पूरे मामले का खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी और कारणों का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है
Tags
रानीदहरा