जिले के प्रसिद्ध वाटरफॉल रानीदहरा में अज्ञात युवती का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस जुटी जांच में!

कबीरधाम :- जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध वॉटरफॉल रानीदहरा में फिर एक युवती की लाश मिलने से आस पास सनसनी फैल गई है,घटना  आज सुबह की बताई जा रही है,
मिली जानकारी के मुताबिक - सुबह स्थानीय लोगों ने झरने के नीचे पानी में युवती का शव तैरते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
फिरहाल घटना का स्पष्टीकरण नहीं हो पाया है के हादसा है या मर्डर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है,, 

Post a Comment

Previous Post Next Post