सहसपुर लोहारा पंचायत सचिव से परेशान ग्रामीण कलेक्टर दफ्तर पहुंचे ग्राम पंचायत पटपर के निवाशी!

कवर्धा ग्राम पंचायत पटपर के सचिव को हटाने की मांग को सरपंच पांच सहित ग्रामवासी पहुंचे कलेक्टर ऑफिस ग्राम पंचायत पटपर विकास खण्ड लोहारा, जिला कबीरधाम है जो कि शासन की योजना और छोटे- छोटे कार्य की बारे में जानकारी देने में ग्राम पंचायत के सचिव दयादास मानिकपुरी के द्वारा नहीं दिया जाता जिससे आम जनता नाखुश हैं। एवं ग्राम पंचायत के पंचगणों के साथ दुरव्यवहार करते है। जिससे कारण समस्त ग्रामवासी एवं पंचगण ग्राम पंचायत पटपर के सचिव को हटाया जाने की मांग कलेक्टर कार्यालय में दिया ज्ञापन
प्रमुख मांग है कि - 
1. ग्राम पंचायत में समयावधि के अनुसार उपस्थित नहीं होते हैं।

2. ग्राम पंचायत के कोई भी कार्य कराने के लिए जाते है तो आम जनता के साथ दुव्यवहार करते हैं।

3. ग्राम पंचायत के कोई भी कार्य के लिए प्रस्ताव की मांग करते है तो उसे देने के लिए आनाकानी बरताव करते हैं, व समय पर नही देते।

4. शासन के मूलभूत सुविधा की जानकारी सही समय में नहीं देते हैं।

5. कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत में मजदूरी कार्य करता है उसे समय पर पेमेंट नहीं देते।

6. जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र बनाने में भी वह 3 माह लगाते हैं।
सरपंच एवं ग्रामवासी ने कहा सचिव दयादास मानिकपुरी को हटाया जाये ताकि आम जनता एवं ग्राम पंचायत का काम सुचारू रूप से शासन की योजना का लाभ समय पर मिल सकें अगर ग्राम पंचायत सचिव दयादास मानिकपुरी को 7 दिवस के अन्तर्गत नहीं हटाया गया तो ग्रामवासी एवं ग्राम पंचायत पंचगण उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post