कवर्धा :- ग्राम दौजरी में फिर आस्था पर हमला, ठाकुर देव की मूर्ति बार-बार खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश


कबीरधाम जिले के थाना कवर्धा अंतर्गत ग्राम दौजरी में आस्था के केंद्र ठाकुर देव (देवता) को बार-बार खंडित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में समस्त ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम को लिखित आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही धनंजय चन्द्रवंशी पिता राधेलाल चन्द्रवंशी द्वारा ठाकुर देव को उनके स्थापित प्रमुख स्थान से बार-बार हटाकर खंडित किया जा रहा है। पहली घटना के बाद ग्रामवासियों ने पूजा-पाठ कर देवता को पुनः मुख्य स्थान पर स्थापित किया था और संबंधित व्यक्ति को भविष्य में ऐसा न करने की समझाइश भी दी गई थी।
इसके बावजूद आरोपी द्वारा दोबारा ठाकुर देव को खंडित कर दिया गया। इतना ही नहीं, देवता की स्थापना के लिए ग्रामवासियों द्वारा बनाए जा रहे चौरा (चबूतरा) को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब धनंजय चन्द्रवंशी को इस कृत्य से मना किया जाता है, तो उसके घर की महिलाएं सामने आकर विवाद की स्थिति उत्पन्न कर देती हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन रहा है।
ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि
आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए
ठाकुर देव को पुनः मुख्य स्थान पर स्थापित कराने में प्रशासन सहयोग करे
गांव में शांति एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखा जाए
इस पूरे मामले ने गांव में नाराजगी और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post