सहसपुर लोहारा क्षेत्र के अंतर्गत रणवीरपुर चौकी से सटीक ग्राम पैलपार में कुएं में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कम, शव को कुएं में देख तत्काल पुलिस को दी गई सूचना, सूचना मिलते ही पहुंची लोहारा पुलिस, खमरिया नगर सीमा से सटीक लगा हुआ है,
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ ग्रामीण कुएं में शव को तैरता देख भयभीत घबराते हुए और ग्रामीणों को दी गई सूचना, फिरहाल पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
मृतक की पहचान की जा रही है आसपास गांवों से मृतक की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है,शव को देखकर मर्डर की जताई जा रही है आशंका! फिरहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आत्महत्या है या मर्डर!
पुलिस वालो का कहना है कि -मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा,हर पहलू में गहन बारीकी से जांच की जा रही है, संदिग्ध लोगों पर नजर भी बनाई हुई है,
Tags
सहसपुर लोहारा