सहसपुर लोहारा:- दहेज की लालच ने छीन ली महिला की सांसे, लालच में पति ने पत्नी को सुला दी मौत की नींद!

कबीरधाम जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महराटोला की घटना है,जहां दहेज की लालच ने एक महिला की सांसे छीन ली, मायके पक्ष का गंभीर आरोप है कि पति ने दहेज को लेकर लगातार लड़ाई झगड़ा करता था दहेज की लालच के चलते पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, और उसे जहर पिलाकर मौत के की नींद सुला दी,

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद आरोपी पति जोहन साहू ने अपने गलती को छुपाने के लिए पत्नी लोकेश्वरी को लोहारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्यवाही करते हत्या के आरोप में आरोपी पति जोहन साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप!
महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी विस्तृत दी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लोकेश्वरी के साथ मारपीट की और जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी के माता-पिता की भी घटना में संलिप्तता होने का आरोप लगाया है।

दोषी पाने पर ससुराल पक्ष के सदस्यों पर होगी कार्रवाई

इस मामले में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने परिजनों की शिकायत सुनी और बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post