जिला शिक्षा विभाग में 2 अरब 18करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी के मामले में 2 कर्मचारी पर गिरी विभागीय गाज! दोनों निलंबित!

कवर्धा :- जिले के शिक्षा विभाग में सामने आए कथित दो अरब 18 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि जांच के दायरे में अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के आने के भी संकेत मिल रहे हैं.
शिक्षा विभाग के वर्ग 2 के कर्मचारी निलंबित

विभागीय आदेश के अनुसार, तत्कालीन कार्यालय में पदस्थ वर्ग–2 कर्मचारी माया कसार और योगेंद्र कश्यप को निलंबन आदेश जारी किया गया है. दोनों कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग से जुड़े वित्तीय लेन–देन, भुगतान प्रक्रिया और लेखा अभिलेखों में अनियमितता से संबंधित भूमिका होने का संदेह है. निलंबन की कार्रवाई जांच प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से की गई कार्रवाई बताया जा रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post