नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ की मिली सौगात

पंडरिया विधानसभा के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए आज ऐतिहासिक क्षण रहा। आज पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह में लगभग 10,000 से अधिक की संख्या में जनता उपस्थित रही और पंडरिया के विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बानी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका परिषद पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹19 करोड़ 94 लाख 75 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमपूजन कर जनता को समर्पित किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने विधायक भावना बोहरा जी की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी के सर्वांगीण विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपए के सौगात की घोषणा की और अन्य मांगों को भी पूरा करने हेतु आश्वस्त किया। यह विकास कार्य पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और विकास यात्रा को नई गति देगा।
समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री  अरुण साव जी ने कहा कि विधायक भावना बोहरा ने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया है। उनके निरंतर प्रयासों और सक्रियता से पंडरिया विधानसभा विकास के नए अध्याय लिख रहा है। सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में जो कार्य आज शुरू हो रहे हैं, वे क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले सिद्ध होंगे। भावना बोहरा द्वारा बेटियों की शिक्षा के लिए 8 निःशुल्क बस सेवा, आपातकालीन सेवा हेतु 8 निःशुल्क एमबुलेंस, गांव-गांव स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग सेंटर और जनता की सेवा, सुविधा एवं विकास के प्रति उनके समर्पण ने ही उन्हें उत्कृष्ट विधायक और एमबुलेंस वाले दीदी की उपाधि दी है। 

नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹13 करोड़ 89 लाख 33 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमपूजन किया गया

पंडरिया में ₹3 करोड़ 85 लाख की लागत से कार्यालय नगर पालिका भवन सह व्यवसायिक परिसर निर्माण, अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत 66 कार्यों हेतु ₹3 करोड़ 80 लाख, ₹1 करोड़ 91 लाख 87 हजार की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, ₹73 लाख 80 हजार की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण, ₹20 लाख की लागत से ध्वजा चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹2 करोड़ 79 लाख की लागत से कुल 52 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और वन विभाग अंतर्गत ₹59 लाख 66 हजार की लागत से अमनिया से डालामौहा तक रपटा निर्माण कार्य का माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया। इस प्रकार कुल 13 करोड़ 89 लाख 33 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया

इस दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री साव जी एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर, सेन्हाभांठा एवं परसवारा में रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय तथा ग्राम लोखान एवं मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय हेतु ₹4 करोड़ 61 लाख 42 हजार के विकास कार्य, नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹71 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय भवन और नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत ₹45 लाख की लागत से नवनिर्मित चौपाटी, ₹19 लाख की लागत से भारत माता चौक, ₹5 लाख की लागत से शिवाजी पुष्प वाटिका एवं ₹4 लाख की लागत से रजत जयंती चौक का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post