मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचेंगे भोरमदेव ।।

कवर्धा :- कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री 
 गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन, सांसद  संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष  विशेषर पटेल होंगे शामिल।।

Post a Comment

Previous Post Next Post