सहसपुर सर्किल अंतर्गत वन एवं वन्यजीव अपराध की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ।।

सहसपुर लोहारा :- सहसपुर सर्किल अंतर्गत वन एवं वन्यजीव अपराध की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । उद्बोधन के दौरान उन्होंने अनुसूची-1 के वन्य प्राणियों के संरक्षण, उनके महत्व तथा उल्लंघन की स्थिति में लागू कठोर कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। किसानों को फसलों की सुरक्षा हेतु विद्युत करंट का प्रयोग न करने के निर्देश देते हुए बताया गया कि 11 केवी विद्युत लाइनों से अवैध हुकिंग कर करंट फैलाना कानूनन अपराध है, जिससे मानव एवं वन्यजीव दोनों के जीवन को गंभीर खतरा होता है। उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग अथवा विद्युत विभाग के लाइनमैन को देने की अपील की। साथ ही वन्य प्राणियों के गांवों एवं रिहायशी क्षेत्रों की ओर आने के कारणों की जानकारी देते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण को हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
अंत में एंटी स्नेर वॉक के तहत ग्राम बड़ौदा खुर्द के राजस्व क्षेत्र में पगमार्क मिलने के संबंध में ग्रामीणों को सतर्क करते हुए वन्यजीव सुरक्षा एवं वनों की कटाई पर रोकथाम हेतु आवश्यक समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी कीर्तिवर्धन, क्षेत्र सहायक रवि टंडन, जेएफएमसी के अध्यक्ष, संबंधित ग्रामों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधिगण, ग्रामवासी तथा वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post