कवर्धा :- ग्राम सौंरू निवासी तीन युवक दो मोटर सायकल से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी खेदूराम बैगा द्वारा अचानक कुल्हाड़ी फेंककर उन पर हमला किया गया। उक्त घटना के बाद कारण जानने हेतु जब युवक आरोपी के घर के आंगन पहुंचे, तो आरोपी खेदूराम बैगा ने जान से मारने की नीयत से धारदार टंगिया से तीनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल दो युवकों को जिला अस्पताल कवर्धा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
प्रार्थी बैसाखु मेरावी पिता तिहारी मेरावी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सौंरू थाना झलमला की रिपोर्ट पर थाना झलमला में अपराध क्रमांक 17/2025 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी खेदूराम बैगा पिता स्व. समारू बैगा उम्र 79 वर्ष निवासी ग्राम सौंरू थाना झलमला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार टंगिया जप्त की गई। आरोपी को दिनांक 21.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जिला जेल कबीरधाम भेजा गया।
Tags
झलमला थाना