कवर्धा :- भोरमदेव अभ्यारण से सटे में फिर दो बाइसन की करंट से हुई मौत मचा हड़कम,भोरमदेव अभ्यारण से सटे जंगल के अंतर्गत जामपानी क्षेत्र की घटना,आशंका जताई जा रही है कि शिकारियों द्वारा जानवरों की शिकार के लिए करंट बिछाई गई है, जिनके चपेट में आने से बाइसन की मौत हो गई है,पूरा मामला बोड़ला ब्लॉक के कवर्धा बिट की है,
वन्य प्राणी सुरक्षा पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए है पिछले 2 माह में चार बाइसन की मौत हो चुकी है,घटना की सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है, वही मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की भी लगाया गया है, इस मामले में कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है,आरोपियों से पूछताछ जारी है,,
Tags
भोरमदेव अभ्यारण