मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध धान परिवहन पर प्रशासन सख्त!

झलमला:- अवैध धान परिवहन पर कठोर कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त होने पर थाना झलमला द्वारा दिनांक 09 दिसंबर 2025 की रात्रि में विशेष कार्रवाई की गई।

ग्राम समनापुर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध धान परिवहन करते हुए एक पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 सीई 4920 को रोका गया। वाहन चालक विजय बसंत पिता गुरुमूख बसंत उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम छपला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) से पूछताछ करने पर परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

अवैध धान परिवहन का संदेह पुख्ता पाए जाने पर मौके से पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 सीई 4920 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 200000 रुपये तथा 14 क्विंटल धान जिसकी कीमत लगभग 44000 रुपये, कुल जुमला 244000 रुपये का माल जप्त किया गया। मामले में थाना झलमला में इस्तगाशा क्रमांक 01/2025 धारा 106 भा.ना.सु. सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post