कवर्धा। जिले में अवैध शराब निर्माण के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पोड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। इनपुट मिलने पर की गई छापेमारी में एक गुड़ निर्माण इकाई की आड़ में चल रही नकली देशी शराब फैक्ट्री पकड़ी गई।
मौके से भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी ब्रांड लेबल, जर्किन-केन, रसायन, पैकिंग मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पोड़ी चौकी में पूछताछ शुरू कर दी है
प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था और कच्चा माल व सप्लाई चैन कई क्षेत्रों तक फैला हुआ था। सूत्रों की मानें तो गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब मास्टरमाइंड और पूरे नेटवर्क की कड़ियों की पहचान पर काम कर रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि नकली शराब जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
Tags
अवैध शराब