धारदार पेचकस से चार लोगों पर प्राणघातक हमला आरोपी को उम्रकैद की सजा ।।

कवर्धा :- प्रार्थी गैंदलाल साहू पिता रोहित साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिरनपुर खुर्द, चौकी बाजार चारभाठा थाना कवर्धा, अपने परिवारजनों के साथ थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.09.2024 की शाम लगभग 05:00 बजे उसके पिता रोहित साहू घायल अवस्था में घर आए। उनके गले और बाईं गाल में गंभीर चोटें थीं तथा रक्तस्राव हो रहा था। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गांव के ही अशोक साहू ने जान से मारने की नीयत से पेचकस से वार कर चोट पहुंचाई।
घटना की जानकारी ग्रामजन को देने तथा पिता को इलाज हेतु अस्पताल ले जाने पूर्व प्रार्थी जब गांव के शीतला मंदिर के पास पहुंचा, तब आरोपी अशोक साहू ने आहत उतरा साहू, तीजू साहू और शौच कर लौट रहे दुकल्हा साहू पर भी पेचकस से जानलेवा हमला किया। घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल कवर्धा ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में ही प्रार्थी के पिता रोहित साहू की मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना कवर्धा में मर्ग क्रमांक 89/24 तथा अपराध क्रमांक 616/2024 धारा 103(1), 109, 115(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
टीम ने तीव्रता, सजगता और कुशल समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक साहू पिता भोकू उर्फ महेत्तर साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बिरनपुर खुर्द को मौके से ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार पेचकस को विधिवत जप्त किया गया।

धारा 118(1), 131 बी.एन.एस. की अतिरिक्त धाराएँ जोड़ते हुए आरोपी को दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कवर्धा में प्रस्तुत किया गया। विस्तृत सुनवाई के बाद माननीय न्यायालय ने दिनांक 30.10.2025 को आरोपी अशोक साहू को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post