चिल्फी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक VIP ड्यूटी के दौरान बंद कमरे में मृत अवस्था में मिली ।।

 थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक श्री शेषनाथ चौबे, जो वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वर्तमान में थाना चिल्फी में दिनांक 28.04.2025 से पदस्थ थे।

दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु उन्हें ड्यूटी पर लगाया गया था। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर बुलाने पर कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया, जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।

आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया मृत्यु होना प्रतीत हुआ। तत्पश्चात अन्य उपस्थित स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाया गया जिससे उनकी मृत्यु हो जाना प्रतीत हो रहा है, मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्यवाही एवं आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post