कवर्धा (उमेश कुमार ) :- छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा दुर्घटना जैसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। कवर्धा जिले से एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान,हादसे में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। यह हादसा बोड़ला क्षेत्र के ग्राम भोंदा का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम भोंदा में विराजित दुर्गा मां की प्रतिमा को तालाब में विसर्जन करने के बाद ट्रैक्टर वापस आ रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में चला गया , इस दौरान चक्के के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक ड्राइवर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम संजू मेरावी है जो कि ग्राम भोंदा के निवासी ही है ।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बोड़ला पुलिस को घटी घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, अब इस पूरी घटना की मामले की जांच में बोड़ला पुलिस जुट गई है।
पोस्टेड :उमेश कुमार