लगातार राज्य का मौसम बदल रहे है अचानक दिन में तेज धूप खिलने के बाद शाम को बारिश का मिजाज होने लगता है,जहां आसमान में काले काले बादल के साथ तेज बिजली की कड़कड़ाहट बदलो का गर्जना आफत लेकर आती है
"मिली जानकारी के अनुसार"
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बासिनझोरी में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अचानक मौसम तब्दील होने के साथ बारिश शुरू हुई,जहां तेज गुर्राहट के साथ बिजली कड़कड़ने लगी खेत में काम कर रहे युवक आई आकाशीय बिजली की चपेट में,आसमान से बरसी आफत आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लोहारा के मार्चुरी भेज दिया गया यह भयानक मंजर तस्वीर हादसे से गांव में शोक का माहौल बना है,मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।