कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही – जंगल से पकड़ा गया हत्या का आरोपी ।।

 
दिनांक 08.09.2025 की शाम लगभग 06:30 बजे ग्राम बैगापारा भेंड्रानवागांव निवासी रामचरण बैगा उम्र 47 वर्ष ने अपने ही गांव के शत्रुहन बैगा उम्र 42 वर्ष को गांव से बाहर जाने की धमकी दी और जान से मारने की नीयत से हाथ, मुक्का एवं लात से हमला कर दिया। हमले से शत्रुहन बैगा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना पर थाना सिंघनपुरी जंगल में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया।
मर्ग जांच में आरोपी रामचरण बैगा द्वारा हत्या किया जाना पाए जाने से थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार होकर के.सी.जी. जिले के मलैदा जंगल में छुपा हुआ था। थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम ने साइबर सेल कबीरधाम की तकनीकी मदद से आरोपी का पता तलाश कर दिनांक 12.09.2025 को मलैदा जंगल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।।

Post a Comment

Previous Post Next Post