पंचायत सहित स्कूल प्रांगण में देश की शान तिरंगा फहराया।।



कवर्धा - देश आजादी खुशी की दौर मे 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,,जहां आजादी की खुशी में नाचते गाते बड़ी ही हर्षौल्लास के साथ देश की शान तिरंगा फहराया गया,इन्हीं तारतम्य में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ौदा खुर्द में भी बड़ी ही हर्षौल्लास के साथ 15 अगस्त मनाया गया,
जहां पंचायत भवन, प्राइमरी स्कूल प्रांगण,आंगनबाड़ी प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया,इस राष्ट्रीय पर्व में ग्रामवासी भी सम्मिलित होकर छोटे छोटे बच्चों के साथ प्रभात रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे और भी इस बच्चो की रैली में शोभान्वित दिखाई दिया,
बड़ी ही जोश उमंग के साथ स्कूली बच्चों ने गांव में भ्रमण करते जोरो शोरो से स्वंतत्र सेनानियों की नारा - जयकारा के साथ रैली का किया आगाज, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल की ओर छोटे छोटे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई,राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस में उपस्थित रहे ग्राम पंचायत  इंदरमन पटेल, उपसरपंच मथुरा बाई,सचिव मदन वर्मा,रोजगार सहायक,साथ ही समस्त पंच,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,ग्रामीण वाशी रहे शामिल


Post a Comment

Previous Post Next Post